शिवलिंग पर अर्पित नहीं करने चाहिए ये 5 सामान, फायदे की जगह होता है नुकसान

Mahashivratri 2026 Shivling Par Kya Na Chadhaye: साल 2026 में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार की सामग्रियों को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। ऐसे में ये जानना काफी आवश्यक हो जाता है कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और क्या नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि कुछ चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित माना जाता है। माना जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जो शिवलिंग पर अर्पित नहीं करनी चाहिए?

Mahashivratri 2026 Shivling Par Kya Na Chadhaye : 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा और पवित्र अवसर माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रातभर जागरण करते हैं और शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक करते हैं, लेकिन शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में कुछ ऐसी वस्तुओं का भी उल्लेख मिलता है जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। अक्सर श्रद्धा में लोग हर पवित्र वस्तु भगवान को अर्पित कर देते हैं, परंतु शिवजी का स्वरूप वैराग्य, सरलता और तप का प्रतीक है। इस कारण उनकी पूजा में कुछ नियमों का पालन जरूरी माना गया है। आइए जानते हैं वे 5 चीजें जो शिवलिंग पर नहीं चढ़ानी चाहिए और उनके पीछे क्या कारण है।

शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं

शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं

तुलसी के पत्ते

तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है और भगवान विष्णु की पूजा में इसका विशेष महत्व है, लेकिन शिवलिंग पर तुलसी अर्पित नहीं की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी जब वृंदा स्वरूप में थीं तब उनका विवाह राक्षस जालंधर से हुआ था। जालंधर की शक्ति उसकी पत्नी की पतिव्रता धर्म से जुड़ी थी। जब भगवान शिव ने जालंधर का वध किया, तो तुलसी को गहरा आघात पहुंचा। मान्यता है कि उसी प्रसंग के कारण तुलसी ने शिव पूजा से स्वयं को अलग कर लिया। इस कारण शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना वर्जित माना गया है।

End of Feed