महा शिवरात्रि 2026 में कब है, देखें भारतीय कैलेंडर में महा शिवरात्रि 2026 की डेट, तारीख और समय

महा शिवरात्रि 2026 में कब है (Mahashivratri 2026 Date): महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यहां देखें महा शिवरात्रि 2026 में के तारीख की है, महा शिवरात्रि 2026 की डेट।

महा शिवरात्रि 2026 में कब है (Maha Shivratri 2026 Date): महाशिवरात्रि का महापर्व हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था। इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरी रात जागरण कर भगवान शिव का ध्यान करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात को पूजा और जप करने से पापों का नाश होता है, मनोवांछित फल मिलता है और जीवन में शांति, सुख और आध्यात्मिक जागरण प्राप्त होता है। देखें महा शिवरात्रि 2026 की डेट, महा शिवरात्रि 2026 कब की है।

Maha Shivratri 2026 Date, महा शिवरात्रि 2026 में कब है

महा शिवरात्रि 2026 में कब है (Pic: Canva)

महाशिवरात्रि 2026 Date

वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी को पड़ रही है। चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 को शाम 5:34 बजे तक रहेगी। इस दिन का सबसे शुभ और प्रभावी पूजा समय निशीथा काल पूजा का होता है, जो 15 फरवरी की रात 11:55 बजे से 16 फरवरी की रात 12:56 बजे तक है। इसी समय भगवान शिव का अभिषेक और मंत्रजप करने से विशेष फल प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि के अगले दिन, यानी 16 फरवरी 2026 को व्रत का पारण सुबह 6:42 बजे से दोपहर 3:10 बजे के बीच किया जा सकता है।

End of Feed