Mahakumbh Mela 2025 (महाकुंभ मेला 2025): सनातन धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दौरान प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। जहां कुंभ मेला हर तीन साल में लगता है तो वहीं महाकुंभ का शुभ संयोग 144 वर्षों में एक ही बार बनता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये शुभ संयोग 2025 में बन रहा है। लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि महाकुंभ मेले का आयोजन 2013 में प्रयागराज में हुआ था और 2025 में जो कुंभ लग रहा है वो पूर्ण कुंभ है। चलिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हुए बताते हैं कि 2025 में कौन सा कुंभ मेला लग रहा है।
Mahakumbh Mela 2025
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार प्रत्येक 12 वर्ष में प्रयागराज में पूर्ण कुंभ का आयोजन होता है। यहां आखिरी पूर्ण कुंभ 2013 में लगा था और अब 2025 में ये लगने जा रहा है। अब अगर महाकुंभ की बात करें तो ये 12 पूर्ण कुंभ के बाद लगता है। इस तरह से 144 वर्ष में एक बार महाकुंभ होता है। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या प्रयागराज में 2025 में लगने जा रहा कुम्भ पूर्ण कुंभ है या फिर महाकुम्भ है यानी 144 वर्ष बाद वाला कुंभ।
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार हम जब प्रथम कुंभ किस वर्ष लगा था जब उससे गड़ना करेंगे तब न मालूम होगा कि यह 144 का मल्टीपल अंक है या नहीं। जब कुंभ मेला कबसे शुरु हुआ इसका कोई स्पष्ट काल गड़ना वर्ष अंकित नहीं है। तो ऐसे में 144 साल बाद वाले कुंभ के बारे में सटीक जानकारी हासिल नहीं की जा सकती। इसलिए प्रयागराज में 2025 में लगने वाले कुंभ को महाकुम्भ माना जा सकता है। जैसे 2013 के कुंभ को भी महाकुंभ कहा गया था।
