Maha Shivratri 2023 Muhurat: महाशिवरात्रि पर्व में रात के समय पूजा की जाती है। इसलिए भक्तों को पूजा से पहले शाम के समय फिर से स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद ही पूजा करनी चाहिए। शिवरात्रि पूजा रात्रि के समय एक बार या चार बार की जा सकती है। रात्रि के चार प्रहर होते हैं। चारों प्रहर में निशिता काल समय शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पूजा के सभी शुभ मुहूर्तों के बारे में।
महाशिवरात्रि चारों प्रहर पूजा मुहूर्त
महाशिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2023 Muhurat)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
महाशिवरात्रि चारों प्रहर पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri 4 Pahar Puja Timing)
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय
महाशिवरात्रि के पहले पहर की पूजा का मुहूर्त 18 फरवरी की शाम 06:18 से रात 09:31 तक रहेगा।
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय
महाशिवरात्रि के दूसरे पहर की पूजा का मुहूर्त 18 फरवरी की रात 09:31 बजे से 12:44 AM (19 फरवरी) तक रहेगा।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय (19 फरवरी 2023)
महाशिवरात्रि के तीसरे पहर की पूजा का मुहूर्त 19 फरवरी 12:44 AM से 03:57 AM तक रहेगा।
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय (19 फरवरी 2023)
महाशिवरात्रि के चौथे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी 03:57 AM से 07:10 AM तक रहेगा।
महाशिवरात्रि में निशिता काल पूजा मुहूर्त (19 फरवरी 2023)
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए यही मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इसका समय 12:18 AM से 01:10 AM तक रहेगा।
महाशिवरात्रि व्रत पारण समय (19 फरवरी 2023)
19 फरवरी को सुबह 07:10 AM से दोपहर 03:32 PM तक के बीच कभी भी व्रत खोला जा सकता है।
