Maha Navami 2022 Puja Vidhi, Muhurat: महा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, आरती, मंत्र और सभी जरूरी बातें यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:39 AM IST

Maha Navami 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Mantra, Aarti in Hindi: शारदीय नवरात्रि महा नवमी इस बार 4 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ये नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन भी होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन हवन और कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है।
  • शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मान्यता है इनकी कृपा से व्यक्ति का ज्ञान बढ़ता है।
  • नवमी के बाद दशमी तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है।

Maha Navami 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Aarti: 4 अक्टूबर को महा नवमी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हो जाएगा और इसके दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि का ये आखिरी दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं। नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग हवन भी करते हैं। यहां आप जानेंगे महा नवमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

maha navami 2022

Maha Navami 2022 Puja Vidhi, Muhurat: महा नवमी पूजा विधि

मां सिद्धिदात्री की पूजा-विधि (Maa Siddhidatri Ki Puja Vidhi):

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • मां को पुष्प अर्पित करें।
  • उन्हें रोली कुमकुम भी लगाएं।
  • मां को मिठाई और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं।
  • मां सिद्धिदात्री की कथा सुनें।
  • मां के मंत्रों का जाप करें और अंत में मां की आरती अवश्य करें।
  • मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, खीर, नारियल, चना, पूड़ी और हलवा जरूर चढ़ाएं।

End of Feed