Magh Purnima 2024 Date And Time: हिंदू पंचांग अनुसार माघ पूर्णिमा इस साल 24 फरवरी को मनाई जाएगी। ये माघ महीने का अति महत्वपूर्ण दिन होता है। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्तगण प्रयाग स्थित गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल पर पवित्र स्नान करते हैं और फिर दान-दक्षिणा और हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। दरअसल इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। जानिए माघ पूर्णिमा का मुहूर्त और महत्व।
Magh Purnima Kab Hai 2024
माघ पूर्णिमा तिथि व मुहूर्त 2024 (Magh Purnima 2024 Date And Time)
इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी की दोपहर 03:33 से होगा और इसकी समाप्ति 24 फरवरी की शाम 05:59 पर होगी।
माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हिन्दू देवी-देवता पृथ्वी पर उतरते हैं और इंसानी रूप में स्नान, दान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। इसलिए ही इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और उसे मोक्ष प्राप्त होता है। यदि माघ पूर्णिमा पर पौष नक्षत्र हो तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
माघ पूर्णिमा पर क्या करते हैं (Magh Purnima Par Kya Karte Hain)
माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन दान पुण्य के कार्य किए जाते हैं। माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का विधान है। कहते हैं कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा भक्ति से पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
