Magh Month 2024 Vrat List: कब से शुरू होगा माघ महीना, यहां जानें इस महीने में आने वाले व्रत और त्योहार

Magh Month 2024 Vrat List: जल्द ही माघ महीने का आरंभ होने वाला है। इस महीने में बहुत से व्रत, त्योहार आते हैं। इस माह में भगवान विष्णु और भगवान भास्कर की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस महीने में व्रत, त्योहार के बारे में।

Magh Month 2024 Vrat List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जल्द ही हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना माघ शुरू हो जाएगा। माघ चंद्रमा का संबंध कृष्ण के एक रूप मेधा से है। ऐसा माना जाता है कि माघ मास में किए गए कार्यों का फल व्यक्ति को कई जन्मों तक प्राप्त होता है। हमारे इस महीने में गंगा स्नान और गरीबों को दान देने का भी बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा माघ का महीना। यहां जानें इस महीने में आने वाले व्रत, त्योहार के बारे में।

Magh Month 2024 Date

Magh Month 2024 Date ( माघ महीने की शुरुआत कब से होगी)

माघ का महीना 26 जनवरी को शुरू हो रहा है और 24 फरवरी को समाप्त होगा। माघ माह में प्रयागराज में संगम तट पर गंगा स्नान का अधिक महत्व है।

Magh Month Festival List ( माघ महीने के व्रत त्योहार)

26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवारमाघ मास प्रारंभ
29 जनवरी 2024 दिन सोमवारसकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
6 फरवरी 2024 दिन मंगलवारषटतिला एकादशी व्रत
7 फरवरी 2024 दिन बुधवारप्रदोष व्रत
8 फरवरी 2024 दिन गुरुवारमेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवारमौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024 दिन शनिवार माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवारगणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी 2024 दिन बुधवारबसंत पंचमी
16 फरवरी 2024 दिन सोमवाररथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी 2024 दिन शनिवारमासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवारजया एकादशी
21 फरवरी 2024 दिन बुधवारप्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024 दिन शनिवारमाघ पूर्णिमा, गुरु रिवादस जंयती

End of Feed