Magh Kalashtami Vrat 2024: कालाष्टमी हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भैरव स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। भैरव बाबा के तीन रूप हैं- काल भैरव, बटुक भैरव और रुरु भैरव। कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि कालाष्टमी के दिन कालभैरव बाबा की पूजा करने से लोगों के जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं माघ मास का कालाष्टमी व्रत कब रखा जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।
Magh Kalashtami Vrat 2024 Date (कब है माघ मास की कालाष्टमी)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष की तिथि 2 फरवरी शाम 4:03 बजे तक रहती है, जिसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होती है। माघ मास की अष्टमी तिथि 3 फरवरी को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कालाष्टमी का व्रत 2 फरवरी को रखा जाएगा।कालाष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त 2024 (Magh Kalashtami Vrat Shubh Muhurat)
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ 2 फरवरी को 16:02 बजे.कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 फरवरी को 17:20 बजे समाप्त हो रही है।
कालाष्टमी व्रत तिथि 2 फरवरी 2024 है।
ब्रह्म मुहूर्त- 2 फरवरी शाम 5:24 से 6:17 तक
अभिजीत मुहूर्त- 2 फरवरी 12:13 से 12:57 तक
निशिता काल पूजा मुहूर्त- 2 फरवरी को देर शाम 12:08 से 1:01 तक
