Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्‍या पर खास संयोग, मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए करें ये टोटके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 03:07 PM IST

Paush Amavasya 2022 Date Remedy: पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को पड़ रही है। इस बार पौष अमावस्‍या और शुक्रवार का विशेष संयोग बन रहा है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा बरसेगी। अमावस्‍या पर अगर कुछ खास टोटके और उपाय किए जाए तो घर में धन की कमी नहीं होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पौष माह सूर्य देव की पूजा और पितरों की के तर्पण शुभ
  • पौष अमावस्‍या पर शुक्रवार के साथ बन रहा विशेष संयोग
  • कुछ खास उपाय से मिलेगी आर्थिक रूप से समृद्धि, खत्‍म होंगे कष्‍ट

Paush Amavasya 2022 Date Remedy: इस साल की आखिरी पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को पड़ रही है। हिन्‍दू धर्म में पौष माह को सूर्य देव की पूजा और पितरों के तर्पण व श्राद्ध से जोड़कर देखा जाता है। पौष अमावस्‍या तर्पण और श्राद्ध के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार पौष आमावस्‍या पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस आमावस्‍या मां लक्ष्‍मी की पूजा का विशेष संयोग है। ज्‍योतिष शास्‍त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय के साथ मां लक्ष्‍मी की पूजा करने वाला धनवान और समृद्धि बना सकता है। आइए जानते हैं कि पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अमीर बनने के टोटके।

Paush Amavasya.

पौष अमावस्‍या 2022 पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 22 दिसम्बर 2022, गुरुवार शाम 07:13 बजे से पौष अमावस्या शुरू होकर 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार की दोपहर 03:46 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के कारण पौष अमावस्या 23 दिसम्बर, शुक्रवार को ही मनाई जाएगी। इस दिन स्‍नान-दान करना बहुत लाभ देता है। इस अमावस्या पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक खास संयोग बन रहा है। दरअसल, पौष अमावस्‍या शुक्रवार के दिन पड़ रही है। ज्‍योतिष अमावस्‍या और शुक्रवार को एक दिन पड़ने को बहुत शुभ मान रहे हैं, क्‍योंकि यह दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित है। इस दिन किए गए उपाय धन और समृद्धि बढ़ाएंगे।

End of Feed