Maa Chandraghanta Puja 2026: कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए मां चंद्रघंटा के मंत्र, पसंदीदा भोग और फूल व पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं कि मां चंद्रघंटा का पूजन कैसे करें और उनका भोग क्या है। मां चंद्रघंटा को कौन से फूल अर्पित करें।

Maa Chandraghanta Puja 2026: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस साल 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार यानी आज नवरात्र का तीसरा दिन है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है। इसी कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। दस भुजाओं, अस्त्र-शस्त्र और सिंह पर सवार देवी का यह स्वरूप शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से भय पर विजय पाने और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

Maa Chandraghanta Puja 2026 कैसे करें मां चंद्रघंटा का पूजन

कैसे करें मां चंद्रघंटा का पूजन (Image AI Generated and Newsroom Verified)

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को चमेली के फूल अर्पित किए जाते हैं और दूध या खीर का भोग लगाया जाता है। इस दिन देवी के ध्यान मंत्र और नाम मंत्र का जाप करने के साथ उनकी आरती भी की जाती है। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा कौन हैं, उनकी उत्पत्ति कैसे हुई, उनका स्वरूप कैसा है और पूजा में किन मंत्रों, फूलों तथा भोग का महत्व है।

End of Feed