Lucky Mantra: जगाना है भाग्य तो करें इस चमत्कारी मंत्र का उपाय, नियमित जाप से बन जाते हैं बिगड़े हुए काम सभी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 04:54 PM IST

Lucky Mantra: एक मंत्र आपकी किस्मत चमकाने में सहायक हो सकता है। सोये भाग्य को जगाने के लिए बहुत कारगर है भाग्योन्नति मंत्र। मंत्र के नियमपूर्वक नियमित जाप से खुल जाता है किस्मत पर लगा ताला। घर में आती है आर्थिक संपन्नता के साथ मानसिक शांति। बढ़ता है व्यक्तिगत संबंधाें में प्रेम। नियम से करना शुरू करें आज से मंत्र जाप।

KEY HIGHLIGHTS
  • भाग्योन्नति मंत्र का रोज करें जाप,कर्म के साथ मंत्र जाप देगा लाभ
  • सोये भाग्य को जगाता है यह भाग्योन्नति मंत्र
  • इस मंत्र का जाप सोने से पहले करना चाहिए

Lucky Mantra: कहते हैं कि किस्मत उसी की चमकती है जो कड़ी मेहनत करता है लेकिन कड़ी मेहनत करने से ही यदि किस्मत चमकती तो दुनियाभर में लाखों गरीब नहीं होते। मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ देना बहुत जरूरी है। तभी किस्मत पर लगा ताला खुल पाता है। ज्योतिष शास्त्री प्रियदर्शिनी के अनुसार हाथाें से कर्म करने के साथ हाथाें की लकीरों के सुधार के लिए भी मेहनत करनी चाहिए। ये लकीरें कुछ विशेष उपाय से सुधर सकती हैं। जैसे सोये भाग्य को जगाने का मंत्र। यदि भाग्य और मेहनत दोनों मिल जाए तो किस्मत चमकने में देर नहीं लगती।

Mantra.

इस तरह करें चमत्कारी मंत्र का जाप

किस्मत चमकाता है भाग्य जगाने वाला मंत्र

दुनिया में कुछ लोग भाग्य के धनी होते हैं। ज्यादा कुछ न भी करें तो भी किस्मत उनके पैरों में होती है, वहीं कुछ लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन भाग्य उनसे रूठा ही रहता है। कर्म का पूरा फल यदि नहीं मिलता तो दोष कहीं न कहीं हमारे भाग्य में ही होता है। इसलिए अपने भाग्य को जगाने के लिए कुछ आध्यात्मिक प्रयास हमें स्वयं करने ही चाहिए। भाग्योन्नति मंत्र सोये भाग्य को जगाने का ही मंत्र है लेकिन इसे जप के माध्यम से सिद्ध पहले किया जाना चाहिए।

End of Feed