Laddu Gopal: लड्डू गोपाल की करते हैं सेवा तो इन कुछ नियमों का पालन करना है बेहद जरूरी, हमेशा प्रसन्न रहेंगे कृष्णा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 07:33 PM IST

Laddo Gopal: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। लड्डू गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को कहा जाता है। यदि आपके घर पर लड्डू गोपाल हैं, तो आपको पूजा में कुछ जरूरी नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने पर लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर लड्डू गोपाल को रखने के होते हैं कुछ जरूरी नियम
  • लड्डू गोपाल को घर पर रखते हैं तो बच्चे की तरह करें सेवा
  • लड्डू गोपाल का हर साल धूमधाम से मनाना चाहिए जन्मदिन

Laddo Gopal Puja Rules At Home: हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं के साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा को भी महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान कृष्ण को श्री हरि विष्णु के अवतार के रूप में पूजा जाता है। सभी घरों में प्रतिदिन इनकी पूजा अर्चना की जाती है। भगवान कृष्ण को अलग-अलग नामों से जाना जाता है कोई उन्हें ठाकुर जी कहता है, कोई लड्डू गोपाल तो कोई कृष्णा जी के नाम से इन्हें संबोधित करता है। लड्डू गोपाल भगवान श्री कृष्ण के बचपन का नाम है। माता यशोदा और गोकुलवासी उन्हें इसी नाम से पुकारते थे। घर पर यदि आपने कान्हा जी का बाल स्वरूप स्थापित किया है, तो उनकी सेवा करने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। घर पर लड्डू गोपाल की सेवा उसी प्रकार की जाती है जैसे कोई नवजात शिशु को उसकी मां द्वारा किया जाता है। अगर आपके घर भी लड्डू गोपाल हैं तो इन नियमों का पालन जरूर करें।

Lord krishna puja

लड्डू गोपाल की सेवा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

लड्डू गोपाल को घर में रखने के कुछ नियम

सुबह कराएं स्नान

सुबह उठकर सबसे पहले खुद स्नान करें। इसके बाद लड्डू गोपाल को भी स्नान कराएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि जिस प्रकार कोई घर का सदस्य सर्दी के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल करता है और गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का इस्तेमाल करता है, उसी प्रकार लड्डू गोपाल को भी मौसम के अनुसार गर्म या ठंडे पानी से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद उन्हें सुंदर और चमकीले लाल, पीले और हरे रंग के वस्त्र पहनाएं। लड्डू गोपालजी को मौसम के अनुसार वस्त्र भी पहनाएं। सर्दियों के मौसम में लड्डू गोपाल को ऊनी या गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। आप बाजार से भी इसे खरीद सकते हैं या खुद घर पर भी बना सकते हैं।

End of Feed