Lohri 2023 Date: साल 2023 में कब है लोहड़ी? जानें इस पर्व का महत्व और रीति-रिवाज

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 21, 2022, 03:47 PM IST

Lohri 2023 Date, Time, Puja Muhurat (लोहड़ी कब है 2023 में): साल की शुरूआत में जिन त्योहारों की धूम होती है, उनमें से लोहड़ी एक है। यह जनवरी के मध्य में आने वाले पर्व है। यहां जानें 2023 में लोहड़ी कब है और किस दिन मनाई जाएगी और लोहड़ी कैसे मनाई जाती है।

Lohri 2023 Date, Time, Puja Muhurat (लोहड़ी कब है 2023 में): लोहड़ी सर्दियों में आने वाला पंजाब का एक लोकप्रिय पर्व है, जो मकर संक्रान्ति के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। साल 2023 में 14 जनवरी को लोहड़ी का त्योहर मनाया जाएगा। लोहड़ी खासतौर पर सिखों और पंजाबी हिंदुओं का पर्व है। इस अवसर पर लोग सर्दियों के मौसम में ज्यादा फसल पैदा होने के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना करते हैं।

Lohri 2023 Date: साल 2023 में कब है लोहड़ी? जानें इस पर्व का महत्व और रीति-रिवाज

शादी और बच्चे के होने के बाद पहली लोहड़ी की धूम खासतौर पर होती है। वैसे लोहड़ी की तैयारी 10 दिन पहले से शुरू हो जाती है जब बच्चे घूम घूम कर सभी से लोहड़ी मांगते हैं। लोहड़ी पर तिल और गुड़ खाने की परंपरा है। लोहड़ी के बाद से दिन लंबे होने शुरू हो जाते हैं।

End of Feed