Lohri 2023 Date: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? जानें इस पर्व का इतिहास

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 11:21 AM IST

Lohri 2023 Kab Hai: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) की तरह ही लोहड़ी के त्योहार को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। जानें 2023 में किस दिन लोहड़ी मनाना शुभ रहेगा।

Lohri 2023: लोहड़ी का त्योहार आनंद और खुशियों का प्रतीक है। ये त्योहार मूलरूप से सिंखों द्वारा पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। परंतु लोकप्रियता के चलते ये भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में मनाया जाने लगा है। लोहड़ी के त्योहार को मकर संक्रांति से जोड़ा गया है। हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है तो लोहड़ी पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

lohri 2023

लोहड़ी कब है 2023?

कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023? Lohri 2023 Kab Hai

साल 2023 में लोग लोहड़ी की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं कोई 13 जनवरी तो कोई 14 जनवरी को लोहड़ी मनाने की बात कर रहा है। वैसे लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले मनाया जाता है। इस लिहाज से 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी क्योंकि 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को लोहड़ी की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8:57 बजे है।

End of Feed