Chanakya Niti: लोगों को अपनी ये तीन बातें हमेशा रखनी चाहिए गुप्‍त, नहीं तो सब करने लगेंगे ब्‍लैकमेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 03:40 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीतिशास्‍त्र में जीवन में सफलता प्राप्‍त करना से लेकर मुश्किल वक्‍त का सामना करने तक के कई उपाय बताए हैं। साथ ही आचार्य ने तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसका जिक्र कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। चाहे सामने वाला आपका परममित्र ही क्‍यों न हो। लोग इन जानकारी से आपका फायदा उठा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी कभी किसी को न दें
  • धोखाधड़ी का शिकार होने की बात जितना गुप्‍त रहे उतना बेहतर
  • दांपत्य जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र कर बन जाएंगे उपहास के पात्र


Chanakya Niti in Hindi: जीवन में सफलता प्राप्‍त करना हो या फिर मुश्किल वक्‍त का सामना करना, हर तरह के परिस्थितियों में आचार्य चाणक्‍य की नीतियां बहुत काम आती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन खास नीतियों के बल पर ही छोटे से बच्‍चे चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्‍य ने मनुष्य कल्याण का जिक्र करते हुए कहते हैं कि, मनुष्‍य जीवन आसान नहीं होता है, यह मुश्किलों से भरा होता है। अगर व्‍यक्ति कुछ बातों का ध्‍यान रखें तो इस जीवन को कुछ हद तक आसान बनाया जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसे जितना गुप्‍त रखा जाए उतना ही बेहतर है। अगर इन रहस्‍य का दूसरों को पता चल जाए तो वह आपका जीवन बर्बाद कर सकता है।

आर्थिक स्थिति का जिक्र

चाणक्‍य नीति के अनुसार, लोगों को कभी भी अपनी आर्थिक स्थित के बारे में दूसरों के सामने जिक्र नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि धन के मामले में किसी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है, चाहे वह परम मित्र ही क्‍यों न हो। चाणक्‍य कहते हैं कि लोगों को अपने पास मौजूद धन, आर्थिक नुकसान और कर्ज से जुड़ी जानकारी दूसरों को देने से बचना चाहिए। क्‍योंकि ये ऐसी जानकारियां हैं, जिसका आसानी से फायदा उठाया जा सकता है। अगर आपके पास धन है तो लोगों के मन में लालच आ सकता है, वहीं आर्थिक परेशानी में घिरे रहने की जानकारी मिलने पर लोग आपसे दूर हो सकते हैं।

End of Feed