Laylatul Qadr 2024: ‘लैलतुल कद्र’ यानी शब-ए-कद्र क्या है? जानिए इस रात की निशानियां और पढ़ी जाने वाली दुआ

What Is Laylatul Qadr (Shab-e-Qadr): इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान खत्म होने वाला है और इस समय लैलतुल-कद्र की राते चल रही हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि लैलतुल-कद्र क्या है और इस रात की निशानियां क्या है।

Laylatul Qadr Dua In Hindi: लैलतुल कद्र को ‘फरमान की रात’ और ‘ताक़त की रात’ भी कहा जाता है। रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में लैलतुल कद्र की रात आती है। ये रात सबसे पाक और महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस रात में मुसलमान अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस्लाम धर्म की मान्यताओं अनुसार इस रात अल्लाह अपने बंदों से मिलने और उनकी दुआएं सुनने सातवें आसमान से पहले आसमान पर आ जाते हैं। यही वजह है कि इस रात में मुस्लिम लोग पूरी रात जागकर इबादत करते हैं। इस रात को शब-ए-कद्र (What Is Shab-e-Qadr) भी कहते हैं। जानिए इस साल लैलतुल-कद्र (Laylatul Qadr Night Sign) कब है और इस रात की पहचान कैसे करते हैं।

Laylatul Qadr 2024

Laylatul Qadr (Shab-e-Qadr) Dua In Hindi And English

लैलतुल-कद्र किसे कहते हैं? (What Is Laylatul Qadr Or Shab-e-Qadr)

यह पाक रात रमजान महीने के आखिरी दिनों में आती है। इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं इस दिन जिब्रील अलैहिस्सलाम के द्वारा क़ुरान शरीफ की आयत प्यारे पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लमपर नाजिल हुई थी। यही वजह है कि इस रात को शब-ए-कद्र भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जमीन पर कई फरिश्ते उतरते हैं और वो रोजदार की हर दुआ पर 'कुबूल है' कहते हैं। बता दें कुरान शरीफ में से आखिरी पांच रात ( 21, 23, 25, 27, 29) में से कोई भी एक रात लैलतुल कद्र की रात हो सकती है।

End of Feed