Lal Bagucha Raja Visarjan Time 2024: कब किया जाएगा लाल बाग के राजा का विसर्जन, यहां जानिए शुभ मुहूर्त

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024: लाल बाग के राजा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल लाल बाग के राजा का विसर्जन कब किया जाएगा इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024: सनातन धर्म में गणेश विसर्जन का बहुत ही महत्व है। गणेश विसर्जन हर साल अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन ही गणेश विसर्जन भी किया जाएगा। गणेश उत्सव महाराष्ट्र में खासतौर पर मनाया जाता है। लाल बाग के राजा मुंबई के प्रसिद्ध भव्य मंदिर में से एक है। हर साल गणेश उत्सव के समय में लाल बाग के राजा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और भाद्रपद महीने की चतुर्दशी तिथि के दिन इनका विसर्जन किया जाएगा। आइए जानें कब किया जाएगा लाल बाग के राजा का विसर्जन और इसका शुभ समय।

Lal Bagucha Raja visarjan Time 2024 (लाल बाग के राजा विसर्जन टाइम 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल लाल बाग के राजा का विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा के साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजा की जाती है।

End of Feed