Kurma Dwadashi 2025 Date: कूर्म द्वादशी कब है? यहां नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Kurma Dwadashi 2025 Date: कूर्म द्वादशी का व्रत भगवान विष्णु के कूर्म अवतार को समर्पित माना जाता है। इस दिन कूर्म भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें साल 2025 में कूर्म द्वादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

Kurma Dwadashi 2025 Date: कूर्म द्वादशी का व्रत पौष महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के कच्छप अवतार जिसे कूर्म के नाम से भी जाना जाता है। इनकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है। इस तिथि पर भी भगवान ने कच्छप अवतार धारण किया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री हरि ने समुद्र मंथन के दौरना कूर्म अवतार लिया था। जिस समय मंदराचल पर्वत समुद्र मंथन धसने लगा तब भगवान ने कच्छप रूप धारण करके इस पर्वत का भार अपनी पीठ पर लिया था। कूर्म द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से और व्रत रखने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें कि कूर्म द्वादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

Kurma Dwadashi 2025 Date (कूर्म द्वादशी 2025 डेटः

कूर्म द्वादशी का व्रत पंचांग के अनुसार हर साल पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी और इसका समापन 11 जनवरी को सुबह सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में कूर्म द्वादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

End of Feed