Kundkeshwar Mahadev Ke Upay: कुंडेश्वर मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग है। इस शिवलिंग को 13वीं सिद्ध शिवलिंग के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये शिवलिंग हर वर्ष चावल के दाने जितना बढ़ता है। कहते हैं अगर कोई काम अटक रहा हो या किसी काम में असफलता का सामना करना पड़ रहा हो तो कुंदकेश्वर महादेव का नाम लेकर उस काम को करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कुंदकेश्वर महादेव से जुड़े कुछ खास उपाय बताए हैं जो इस प्रकार हैं।
Kundkeshwar Mahadev Ke Upay In Hindi
कुंदेश्वर महादेव के उपाय (Kundkeshwar Mahadev Ke Upay)
पंडित प्रदीप मिश्रा अनुसार अगर किसी व्यक्ति से कोई काम करवाना है और वो नहीं कर रहा है या कहीं रुपया पैसा अटक रहा है या फिर कोई और परेशानी हो तो एक जल के पात्र में जल भर लें। फिर पांच बेलपत्र शिवजी को समर्पित करें और कुंदकेश्वर महादेव का नाम लेकर 1 सफेद फूल बेलपत्री के ऊपर रख दें जो शिवजी को चढ़ाई है। इसके बाद अपनी कामना को कहकर कुंदकेश्वर महादेव जी का नाम लेकर धीरे धीरे जल की धार शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय से आपका हर काम बनने लगेगा।
हर साल बढ़ता है शिवलिंग
मान्यताओं अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित कुंडेश्वर धाम का शिवलिंग हर वर्ष चावल के दाने जितना बढ़ता है। साल 1937 में इस शिवलिंग के आस-पास खुदाई करवाई गई। मगर यह नहीं पता चल सका कि इस शिवलिंग की गहराई कितनी है। कहते हैं यह शिवलिंग ऊपर और नीचे दोनों जगह से चावल के दाने के आकार जितना हर साल बढ़ता जा रहा है।
