Krishna Janmashtami 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: जन्माष्टमी सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है क्योंकि यह योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि में हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना करने का विधान है। जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी और पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त।
Krishna Janmashtami 2023 Date, Muhurat
कब है जन्माष्टमी 2023 Janmashtami 2023 Date
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी 06 सितंबर 2023 को है। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर आरंभ होगी और अष्टमी तिथि का समापन 07 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी 2023 मुहूर्त Janmashtami 2023 Muhurat
- रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20
- रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25
- मध्यरात्रि पूजा का समय - 12:02 - 12:48 (7 सितंबर 2022)
- अवधि - 46 मिनट
- व्रत पारण समय - 7 सिंतंबर 2023, सुबह 06.09 मिनट के बाद।
जन्माष्टमी स्पेशल भोग
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को स्पेशल भोग लगाए जाते हैं। मंदिरों में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के 56 व्यजंनों का भोग तैयार होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं और इन चीजों का भोग श्रीकृष्ण को लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, मखाना पाग,खीरा, पंचामृत, लड्डू, पेड़े, खीर आदि चीजों का भोग जरूर लगाएं।
