Kojagiri Puja 2025: आज रात कितने बजे तक होगी लक्ष्मी पूजन? जानें कोजागिरी पूजा का शुभ मुहूर्त

Kojagiri Puja 2025 Puja Muhurat: आज आश्विन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को कोजागिरी पूजा की जा रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और ये पूरे विधि-विधान के साथ होती है। यहां से आप कोजागिरी पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही पूजा की विधि जान सकते हैं।

Kojagiri Puja 2025 Puja Muhurat: कोजागिरी पूजा हर साल शरद पूर्णिमा की रात को ही की जाती है। कोजागिरी पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए रात्रि जागरण, खीर अर्पण, और पूजन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन देवी पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए निकलती हैं। इसलिए आपको इस दिन धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। यहां से आप कोजागिरी लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां पूजा की विधि भी दी गई है।

कोजागिरी पूर्णिमा 2025 (pic credit: canva)

कोजागिरी पूर्णिमा पूजा शुभ मुहूर्त (Kojagiri Puja Shubh Muhurat)-

हिंदू पंचांग के अनुसार जिस आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कोजागर पूजा की जाती है वह 06 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:23 बजे से प्रारंभ होकर 07 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 09:16 बजे तक रहेगी। ऐसे में मां लक्ष्मी जी की पूजा आज 06 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। आज कोजागर पूजा के लिए निशिता काल रात 11:45 से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 07 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 12:34 बजे तक रहेगा।

End of Feed