शुरू हुआ खरमास, बंद हो जाएंगे ये सभी मांगलिक काम, जानिए कब से कब तक रहेगा यह अशुभ समय?

Kharmas 2026: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इस कारण सूर्य का राशि परिवर्तन भी बेहद ही खास होता है। जब सूर्य गुरु की राशि धनु और मीन में गोचर करते हैं तब खरमास शुरू हो जाता है। 15 मार्च को भी सूर्य ने मीन राशि में गोचर किया है। इस कारण 15 मार्च से खरमास की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं खरमास क्या होता है और इसमें क्या करें और क्या न करें?

Kharmas 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। 15 मार्च को सूर्य ने देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। सूर्य का यह गोचर ज्योतिष के अनुसार खास माना जाता है, क्योंकि इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाती है।

खरमास कब से कबतक रहेंगे

खरमास कब से कबतक रहेंगे?

पंचांग के अनुसार सूर्य अब 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास समाप्त हो जाएगा और फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।हिंदू धर्म और ज्योतिष मान्यताओं में खरमास को एक ऐसा समय माना जाता है, जिसमें बड़े शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस समय को पूजा-पाठ, साधना और दान के लिए बहुत अच्छा माना गया है।

End of Feed