Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: पहली बार करवा चौथ कैसे करें, जानिए करवा चौथ व्रत के नियम और विधि

Karwa Chauth Vrat Vidhi (पहली बार करवा चौथ कैसे रखें): करवा चौथ व्रत के कुछ सख्त नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ व्रत रख रही हैं उन्हें इन नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Karwa Chauth Vrat Vidhi, Niyam (पहली बार करवा चौथ कैसे रखें): इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं माता करवा और चांद की पूजा करती हैं। ये व्रत बेहद कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ व्रत के नियम।

करवा चौथ व्रत विधि (Karwa Chauth Vrat Vidhi In Hindi)

  • सूर्योदय से पहले उठकर सरगी जरूर लें।
  • सोलह श्रृंगार जरूर करें।
  • शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की पूजा करें।
  • करवा चौथ की कथा जरूर सुनें।
  • रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें।
  • व्रत में गलती से भी पानी न पिएं।
  • दिन में सोने से बचें।
  • पहली बार करवा चौथ व्रत रख रही हैं तो इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनें।
  • मेहंदी जरूर लगाएं।
  • चांद की पूजा छलनी से चांद को देखते हुए करें।

पहली बार करवा चौथ कैसे करें (Pehli Baar Karwa Chauth Kaise Rakhe)

जो भी नव विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं। वह सूर्योदय से पहले सरगी का सेवन जरूर करें। फिर स्नान कर व्रत का संकल्प लेना होता है। इसके बाद शादी का जोड़ा पहन 16 श्रृंगार करना चाहिए। फिर प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय भगवान की पूजा करें। इस दिन सोलह श्रृंगार का सामान माता पार्वती को जरूर अर्पित करें। शाम की पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनें। इस दिन हाथों में मेहंदी अवश्य लगाएं। फिर रात में चांद निकलने के बाद चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लें।

End of Feed