Aaj Karwa Chauth Ka Chand kab Niklega Bihar Mein (10-oct-2025) आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा: आज करवा चौथ के दिन बिहार में चांद कितने बजे निकलने वाला है, ये आप यहां से देख सकते हैं। यहां बिहार के अलग-अलग शहरों के नाम हैं और साथ ही उन शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा, ये बताया गया है। पटना से लेकर दरभंगा तक, चांद निकलने का सही समय जानने के लिए यहां देखें लिस्ट -
बिहार में आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा (pic credit: canva)
Aaj Karwa Chauth Ka Chand kab Niklega Bihar Mein
| पटना | 7:48 PM |
| गया | 7:51 PM |
| भागलपुर | 7:46 PM |
| मुजफ्फरपुर | 7:46 PM |
| दरभंगा | 7:44 PM |
| पूर्णिया | 7:48 PM |
| भोजपुर | 07:48 PM |
| सुपौल | 07:43 PM |
| बेगूसराय | 07:47 PM |
| सहरसा | 07:42 PM |
| मधेपुरा | 08:59 PM |
| नालंदा | 07:48 PM |
| बक्सर | 07:24 PM |
| सीतामढ़ी | 08:26 PM |
करवा चौथ का चांद निकलने के बाद महिलाएं क्या करती हैं?
करवा चौथ की शाम चांद निकलते ही उसे देखने और चांद की पूजा करने के बाद व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं सबसे पहले चांद को छलनी से देखती हैं, फिर अपने पति को उसी छलनी से देखकर आरती करती हैं। इसके बाद महिलाएं चांद को अर्घ्य (जल अर्पित) देती हैं और अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। कुछ जगहों पर पति अपनी पत्नी को मिठाई या कुछ मीठा खिलाकर व्रत तुड़वाते हैं। यह प्रक्रिया पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरी श्रद्धा से की जाती है। इसलिए करवा चौथ के दिन चांद निकलने का व्रती महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं।
