करवाचौथ पर क्यों लगानी चाहिए मेहंदी, जानिए क्या हैं इसके लाभ?

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। इसके साथ ही 16 श्रृंगार भी करती है। इस श्रृंगार को एक महत्वपूर्ण अंग मेहंदी लगाना है। माना जाता है कि मेहंदी लगाने के कई आध्यात्मिक और वैज्ञानिक लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि मेहंदी लगाने के क्या लाभ हैं?

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। यह भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व का एक अभिन्न हिस्सा मेहंदी लगाना भी है। मेहंदी न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक लाभ भी जुड़े हैं। करवा चौथ पर महिलाओं का 16 श्रृंगार करना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस श्रृंगार में मेहंदी लगाना भी महत्वपूर्ण है।

mehandi design 2025 (1)

मेहंदी लगाने के क्या लाभ हैं? (Pic Credit- Canva)

यह सुहाग की निशानी है और इसे पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। हिंदू परंपराओं में मेहंदी को मंगलकारी और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। मेहंदी की गहरी रंगत को पति के प्रेम और वैवाहिक जीवन की मजबूती से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उतना ही पति का प्यार और सास-ससुर का स्नेह मिलता है।

End of Feed