9 या 10 अक्टूबर जानिए क्या है करवाचौथ की सही डेट, करवाचौथ कब है 2025 , करवाचौथ की तारीख क्या है?

Karwachauth 2025: हिंदू धर्म में करवाचौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन अधिकतर महिलाएं पूरे दिन का निर्जला व्रत करती है और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर पूजन करके व्रत खोलती हैं। साल 2025 में करवाचौथ के व्रत की तारीख को लेकर थोड़ा कनफ्यूजन है। दरअसल इस साल कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक रहने वाली है। ऐसे में व्रत 9 को रखा जाए या 10 को इस पर संशय है। आइए जानते हैं कि करवाचौथ 2025 में कब है?

Karwachauth 2025: करवाचौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए एक अत्यंत खास और पवित्र त्योहार है, जो पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है, जब महिलाएं सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक बिना कुछ खाए-पिएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच गहरे प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इसे खासकर उत्तर भारत में इसे बड़े उत्साह, मेहंदी, सज-धज और सामूहिक पूजा के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि 2025 में करवाचौथ कब है, चतुर्थी तिथि का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि क्या है?

करवाचौथ 2025 कब है?   Pic Credit- Canva

करवाचौथ 2025 कब है?

साल 2025 में करवाचौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह तारीख कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आधारित है, जो इस दिन पड़ रही है। चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर 2025 को शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। 9 अक्टूबर को देररात से यह तिथि शुरू होने कारण और उदया तिथि व चंद्रोदय को देखते हुए करवाचौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। यह व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और चंद्र दर्शन के बाद खत्म होता है।

End of Feed