Karwa Chauth Shringar List: इन 16 श्रृंगार के बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत

Karwa Chauth Shringar List: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ के 16 श्रृंगार में क्या-क्या सामान आता है।

Karwa Chauth Shringar List (करवा चौथ 16 श्रृंगार): करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। कहते हैं करवा चौथ की पूजा महिलाओं को अच्छे से सज संवरकर ही करनी चाहिए तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ के 16 श्रृंगार की सामग्री लिस्ट जिसके बिना ये व्रत अधूरा माना गया है।

Karwa Chauth 16 Shringar

Karwa Chauth Shringar List In Hindi

करवा चौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Karwa Chauth Shringar List)

  1. सिंदूर
  2. मेहंदी
  3. आलता
  4. कमरबंद
  5. पायल
  6. मांग टीका
  7. झुमके
  8. मंगल सूत्र
  9. बाजूबंद
  10. बिछिया
  11. नथ
  12. बिंदी
  13. गजरा
  14. अंगूठी
  15. काजल
  16. चूड़ियां

करवा चौथ व्रत में 16 श्रृंगार का महत्व (Karwa Chauth 16 Shringar Ka Mahatva)

कहते हैं जो महिला 16 श्रृंगार करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। खासतौर से करवा चौथ व्रत के दिन तो जरूर ही महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। क्योंकि इस व्रत की पूजा में श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इसलिए ही इस दिन महिलाएं नए वस्त्र पहनकर अच्छे से सजती संवरती हैं। संभव हो तो पहली बार व्रत रख रही महिलाएं इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनें।

End of Feed