अध्यात्म

Karwa Chauth Evening Puja Time Today 2025: करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे तक होगी? देखें कथा पढ़ने और थाली फिराने का मुहूर्त टाइम

Puja Muhurat of Karwa Chauth 2025, Karwa Chauth Puja Time Today Evening (करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे से है): आज करवा चौथ का व्रत है। अब शाम की पूजा का समय हो गया है। यहां देखें 10 अक्टूबर का शाम की पूजा का समय, करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे से है,करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे से है।

Image

करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे से है (Pic: Canva)

Karwa Chauth Puja Time Today Evening (करवा चौथ 2025 पर शाम की पूजा कितने बजे से है): 10 अक्टूबर को यानी आज करवा चौथ का व्रत है। सुबह सूर्य उगने से पहले व्रती महिलाओं ने सरगी की है और अब बारी है शाम की पूजा की। सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ इस पूजा में बैठती हैं। यहां देखें आज शाम की करवा चौथ पूजा का टाइम क्या है, शाम की पूजा कितने बजे होगी करवा चौथ 2025 की।

करवा चौथ 2025 शाम का पूजा का समय

करवा चौथ 2025 की शाम की पूजा का समय 5:57 बजे से शुरू होगा जो 7:11 बजे तक रहेगा। इस तरह पूजा करने के लिए व्रती महिलाओं को करीब 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

करवा चौथ में शाम की पूजा कैसे होती है

करवा चौथ में शाम की पूजा के लिए मिट्टी या लकड़ी की चौकी पर गौरी माता, गणेश जी, करवा, और चंद्रमा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। चौकी पर हल्दी-कुमकुम, चावल, दीया, फल, मिठाई, करवा (जल का पात्र) और चलनी रखें। साथ ही सुहाग सामग्री जैसे कि चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी आदि भी माता के लिए रखी जाती है।

इसके बाद महिलाएं एक साथ बैठकर करवा चौथ की कथा सुनती हैं और अंत में करवा माता की जय बोलती हैं। पूजा के दौरान करवा बदलने की भी परंपरा है। इसमें सात चक्कर लगते हैं और इसका समापन तब होता है - जब सभी के हाथ में उनकी थाली वापस आ जाती है। इस पूजा के बाद ही चांद निकलने का इंतजार शुरू होता है।

करवा चौथ की पूजा में थाली बदलते हुए क्या बोला जाता है

थाली की अदला बदली में - ले सुहागन ले करवा, दे सुहागन दे करवा कहा जाता है। इस तरह करवा माता की पूजा की जाती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article