आज चंद्रमा निकलने के बाद राशि के अनुसार कर लें ये उपाय, हर मुराद होगी पूरी

Kartik Purnima Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, इसे कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2025 में यह तिथि 5 नवंबर बुधवार यानी की आज मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, इस दिन चंद्रमा निकलने के बाद अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपायों को करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि आज की रात कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

Kartik Purnima Ke Upay: 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा, व्रत, गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। ज्योतिषीय दृष्टि से, यह रात्रि चंद्रमा और गुरु की शुभता से परिपूर्ण होती है। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा और गुरु के बीज मंत्र का जाप करें।

कार्तिक पूर्णिमा के उपाय

कार्तिक पूर्णिमा के उपाय

मन की एकाग्रता के लिए रात्रि में विशेष ध्यान-पूजा का विधान है। गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। ये उपाय न केवल आध्यात्मिक उन्नति देते हैं, बल्कि जीवन के दुखों को भी दूर करते हैं। आइए, अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को दैहिक, दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के सरल उपाय क्या हैं।

End of Feed