Kartik Purnima 2024: साल 2024 में कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें डेट और महत्व

Kartik Purnima 2024: सनातन परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। पूर्णिमा तिथि को शास्त्रों में गंगा स्नान, दान- पुण्य के लिए बहुत उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है कार्तिक पूर्णिमा। यहां जानें महत्व।

Kartik Purnima 2024: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा कब है और इसका महत्व क्या है।

Kartik Purnima 2024

कार्तिक पूर्णिमा डेट 2024 ( Kartik Purnima 2024)

साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजे होगी। वहीं इसका समापन 16 नवंबर 2024 को 3 बजे इसका समापन होगा। उदयातिथि होने के कारण साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पड़ेगी।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें। उसके बाद सूर्य को जल अर्पित करें
  • इस दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के समय हवन जरूर करें।
  • इस दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा महत्व ( Kartik Purnima Importance)कार्तिक पूर्णिमा सबसे उत्तम पूर्णिमा में से एक है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन कृतिका नक्षत्र का योग होता है। अगर इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चंद्रमा और बृहस्पति हो जाए तो इसे महापूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन दीपदान का बहुत महत्व है। इस दिन दीपदान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

End of Feed