2024 Prediction By Date Of Birth Free: अंकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। ये अलग-अलग तरह से हमें प्रभावित करते हैं। कभी कोई अंक हमें अच्छे परिणाम देता है तो कभी कोई अंक हमारे लिए अशुभ साबित होता है। इसी तरह से प्रत्येक वर्ष का भी एक विशेष अंक होता है जिसका अच्छा या बुरा प्रभाव हमें उस साल देखने को मिलता है। वर्ष 2024 का अंक 8 बन रहा है। ये अंक शनि से संबंधित माना जाता है। आइए जानते हैं 2024 का अंक 8 आपके अंकों को किस तरह से प्रभावित करेगा।
2024 Prediction By Date Of Birth Free
मूलांक 1 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों के लिए ये साल आपके बहुत सारे कामों को संपूर्णता की ओर ले जाने में मदद करेगा। इस साल आपके जीवन पर 9, 8, 2 और 4 अंको का विशेष प्रभाव रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मामलों में इस साल आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। इस साल आप अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त करते नजर आएंगे।
मूलांक 2 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वालों के लिए नया साल काफी अच्छा रहेगा। आप पर मुख्य रूप से 1, 8, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। इस साल आप अपनी योग्यता का विस्तार करके सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आपको उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप काफी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।
मूलांक 3 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस साल आपके ऊपर 2, 8, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसी स्थिति में इस साल आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा करेंगे। इस साल अपने कार्य क्षेत्र को नई दिशा और नया लेवल देने में कामयाब रहेंगे।
मूलांक 4 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों पर इस साल 3, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। यह साल आपको एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। लेकिन इस साल आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी के बहकावे में या किसी गलतफहमी में आकर कोई बड़ा रिस्क या निवेश करने से बचना होगा। ऐसी स्थिति में आप तजुर्बे वाले लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन ले सकते हैं। ध्यान रखें कि आर्थिक मामलों में इस वर्ष आपको कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है।
मूलांक 5 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर इस साल 4, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। इस साल आपको इस साल तथ्यात्मक ढंग से काम करने की आवश्यकता पड़ेगी। किसी भी काम को करने के लिए मध्य का रास्ता अपनाना जरूरी रहेगा। यानी इस साल अगर धीरे-धीरे धैर्य पूर्वक काम करेंगे तो आपको कामों में सफलता मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इस साल आपको अनुशासित ढंग से काम करना है, कड़ी मेहनत करनी है और किसी भी गलत काम में स्वयं को नहीं जोड़ना है।
मूलांक 6 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों पर इस साल 5, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। इस साल आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी या साल एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। वहीं भूमि भवन, वाहन और पारिवारिक मामलों में ये साल औसत परिणाम देता हुआ नजर आ रहा है।
मूलांक 7 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस साल इस मूलांक के लोगों पर 6, 8, 1, 5, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। सामान्य तौर पर आपकी मेहनत के आपको इस साल अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। इस साल आपके वरिष्ठों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। विशेष रूप से अगर आपकी बॉस कोई स्त्री है तो उसके साथ आपके संबंध काफी बेहतर रहेंगे और उसके सहयोग से आप खूब तरक्की भी करेंगे। आर्थिक मामले में ये साल आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है।
मूलांक 8 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर इस साल 7, 8, 1, 6, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। इस वर्ष आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस वर्ष सफलता पाने के लिए दिमाग से काम लेने की अधिक जरूरत रहेगी। जिसके लिए आपको कार्यालय में होने वाली राजनीति से दूर रहना होगा।
मूलांक 9 का अंक ज्योतिष 2024
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक वालों पर इस साल 8, 8, 1, 7, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। इस साल आपके कार्य धीमी गति से पूरे होंगे। ऐसी स्थिति में कामों में कठिनाइयां अधिक रह सकती हैं। इस वर्ष किसी नई कार्य योजना के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है। यदि आप विदेश में नौकरी पाने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
