Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की महिमा से तो हर कोई वाकिफ है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। नहाय खाय से इसकी शुरूआत होती है और सूर्य अर्घ्य के बाद पारण से इसका समापन होता है। साल 2025 में छठ कब मनाई जाएगी, ये हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां नहाय खाय ही नहीं, छठ की हर पूजा की सही तिथि लिखित रूप से दी गई है।
कब है छठ पूजा?
कार्तिक छठ पूजा का महापर्व इस साल 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इसमें नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और सुबह अर्घ्य शामिल है।
नहाय-खाय कब होगा?
इस साल नहाय-खाय 25 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा। पंचांग के अनुसार, नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि पर किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान और ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करती हैं।
खरना कब है?
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर खरना मनाया जाता है। खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और छठी मैया की पूजा में लीन रहती हैं। इस साल खरना 26 अक्टूबर, रविवार के दिन है।
डुबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना-
27 अक्टूबर, सोमवार के दिन छठ पूजा का तीसरा दिन है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी अगली सुबह 28 अक्टूबर, मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है। इसके साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।
