Kartik Chhath Puja 2024 Date: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस कारण इसे महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। छठ पूजा छठी मैया और भगवान सूर्य को समर्पित होती है। ये व्रत खासतौर पर यूपी और बिहार में मनाया जाता है। छठ का त्योहार साल में दो बार आता है। एक छठ व्रत चैत्र महीने में और दूसरा कार्तिक के महीने में आता है। दोनों ही छठ का अपना खास महत्व है। हालांकि बहुत सारे लोग कार्तिक महीने की छठ पूजा करते हैं। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन ऊषा अर्घ के साथ होता है। कार्तिक महीने की छठ पूजा दिवाली के त्योहार के 6 दिन बाद मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार कार्तिक महीने की छठ की शुरुआत कब से होगी। यहां देखें सारी तिथियों का कैलेंडर।
Kartik Chhath Puja 2024 Date (कार्तिक छठ पूजा 2024)
हर साल छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और इसका समापन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन होता है। इस साल कार्तिक महीने की छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और इसका समपान 8 नवंबर को होगा।Kartik Chhath Puja 2024 Calendar (कार्तिक छठ पूजा कैलेंडर 2024)
| नहाय खाय | 5 नवंबर 2024, मंगलवार |
| खरना | 6 नवंबर 2024, बुधवार |
| शाम का अर्घ | 7 नवंबर 2024, गुरुवार |
| सुबह का अर्घ | 8 नवंबर 2024, शुक्रवार |
