kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2022: धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है, लोग दो दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। धनतेरस का पर्व कर्क राशि वाले जातकों के लिए खुशियों का खजाना लेकर आया है। इस राशि के जातकों को (kark Rashifal Today) नौकरी में पदोन्नति मिलेगी, वहीं व्यापार में लगे जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही भाई बहनों व परिवार के सगे संबंधियों का आपको खूब सपोर्ट मिलेगा।
22 अक्टूबर 2022 कर्क राशिफल, यहां देखें
लेकिन ध्यान रहे यदि आप जिंदगी से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो काफी सोच समझकर व परिवार में आपसी सलाह करने के बाद लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नई मुसीबत खड़ा कर सकता है। इस राशि के जातकों के आमदनी के साधन अच्छे बने हुए हैं, ऐसे में किसी दूसरे के सलाह के बाद व्यवसाय या नौकरी ना बदलें। कर्क राशि के लोग यहां आज यानी 22 अक्टूबर 2022 का राशिफल जान सकते हैं।
लालचवश ना लें कोई निर्णय
कर्क राशि के जातकों के आमदनी के साधन अच्छे बने हुए हैं, ऐसे में लालचवश या किसी के बहकावे में आकर अपना व्यापार या नौकरी ना बदलें। हालांकि आपके लिए निवेश फलदायी होगा, इससे आपकी समृद्धि में इजाफा होगा, लेकिन वर्तमान आमदनी के साधन को जारी रखें।
निवेश के लिए थोड़ा धैर्य रखें
फिलहाल किसी नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए निवेश से बचना होगा। कुछ दिनों बाद हालात बेहतर होने पर निवेश अधिक फलदायी होगा। ऐसे में थोड़ा सब्र करें, इसके बाद ही कोई निर्णय लें। कोई भी कदम उठाने से पहले उसपर विचार विमर्श अवश्य कर लें।
क्या करें क्या ना करें
इस राशि के जातक लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत व परिश्रम करें। बहुत जल्द आपको अपनी मंजिल मिलने वाली है इसलिए आपको हताश नहीं होना है, बल्कि निरंतर संघर्ष करते जाना है। आपके भाई बहन व दोस्तों से आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा सपोर्ट मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं, तो परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।
ऐसे में आप इस दौरान किसी नये कार्य की योजना तैयार कर सकते हैं। परिवार या मित्र से किसी बात को लेकर बहस ना करें अन्यथा इससे आपके संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा।
आमदनी - इस राशि के जातकों के आमदनी में तेजी से सुधार हुआ है, लेकिन आप बचत को लेकर खुश नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि, आमदनी के साथ खर्चों व जिम्मेदारियों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बचत करने के लिए आपको सही योजना बनाना होगा और व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाना होगा।
