Kark Rashi Rashifal 2023: कर्क राशि पर शनि ढैय्या का होगा प्रारंभ, जानें कैसा बीतेगा पूरा साल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 11, 2022, 05:00 PM IST

Kark Rashi Rashifal 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023) Kark Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: कर्क राशि वालों को करियर और निजी जीवन में सफलता मिलेगी। शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) रहने के बावजूद आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Kark Rashi Rashifal 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023) Kark Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वर्ष की शुरुआत में ही आप पर शनि ढैय्या का प्रारंभ हो जाएगा। 17 जनवरी 2023 से आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस साल आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में ही आपके भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे और आपकी सभी तरह से रक्षा करते रहेंगे। कर्क वालों के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। अष्टम भाव में शनि का प्रभाव आपको मानसिक परेशानियां देगा। यदि आप मानसिक परेशानियों से बच पाए तो ये वर्ष आपके लिए तरक्की प्रदान करने वाला साबित होगा। आगे विस्तार से जानिए कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल।

kark rashifal 2023

Kark Rashifal 2023: कर्क राशिफल 2023

कर्क करियर राशिफल 2023 (Kark Career Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में करिअर में कुछ अच्छे बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन होने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। करियर में आप इस वर्ष खूब तरक्की करने वाले हैं।

End of Feed