अध्यात्म

साल 2025 में कब है कन्या संक्रांति? जानें दान का शुभ मुहूर्त, इस दिन क्या करना चाहिए दान

Kanya Sankranti 2025: कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव का राशि परिवर्तन होता है, इसलिए यह दिन पुण्यकाल माना जाता है। इस दिन स्नान, जप, दान और पूजा-पाठ करने से अनेक गुना फल मिलता है। यहां से आप जान सकते हैं कि कन्या संक्रांति कब है और इस दिन क्या-क्या दान करना चाहिए।

Image

कन्या संक्रांति 2025 (pic credit: canva)

Kanya Sankranti 2025: कन्या संक्रांति हिन्दू पंचांग के अनुसार वह दिन होता है जब सूर्यदेव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। यह सौर मास का एक संक्रांति पर्व है और धार्मिक रूप से इसका बड़ा महत्व होता है। यह हर साल विश्वकर्मा पूजा के आसपास मनाई जाती है। कन्या संक्रांति के दिन हर किसी को स्नान कर, सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। यह समय स्वास्थ्य, सेवा और संयम की दिशा में काम करने का उत्तम काल है। कन्या संक्रांति के दिन किए गए दान को महादान कहा जाता है। यहां से आप कन्या संक्रांति की तिथि (Kanya Sankranti 2025 Date) और साथ ही स्नान-दान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

कब है कन्या संक्रांति? (Kanya Sankranti Kab hai 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर बुधवार के दिन देशभर में कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा होती है और साथ ही स्नान-दान भी किया जाता है।

कन्या संक्रांति के दिन क्या दान करना चाहिए? (Kanya Sankranti Ke Din Kya Daan Karna Chahiye)

  • अन्न (खाने का सामान)
  • कपड़े
  • तेल और तिल
  • घी और दीपक
  • जल से भरे घड़े
  • तांबे के बर्तन
  • गुड़, मिश्री, लड्डू

कन्या संक्रांति दान मुहूर्त (Kanya Sankranti Daan Muhurat)

कन्या संक्रांति के दिन दान सूर्योदय से दोपहर तक करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसे संक्रांति पुण्यकाल कहते हैं। साल 2025 में संक्रांति पुण्यकाल का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 44 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्यकाल का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 7 बजकर 39 मिनट तक है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article