Kanya Sankranti 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में कन्या संक्रांति का बहुत महत्व है। सनातन परंपरा में सूर्य के राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य हर राशि में एक महीने तक विचरण करते हैं। सू्र्य एक राशि में कम से कम एक महीने तक रहते हैं। इस बार सूर्य 17 सितंबर से कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिस दिन सूर्य राशि का परिवर्तन करते हैं उस दिन को कन्या संक्रांति के दिन से जाना जाता है। कन्या संक्रांति के दिन पवित्र स्नान और दान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं कन्या संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
Kanya Sankranti 2023
कन्या संक्रांति 2023 डेट (Kanya Sankranti 2023 Date)
इस वर्ष कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2023, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिनविश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाती है। कन्या संक्रांति के दिन सूर्य मंत्रों का जाप करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।कन्या संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त
कन्या संक्रांति पुण्य काल- दोपहर के 1 बजे से शाम के 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।सूर्य का कन्या राशि में प्रेवश- दोपहर के 1 बजे 43 मिनट तक रहेगा।
स्नान का समय- सुबह 4 बजकर 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
कन्या संक्रांति महत्व
सूर्य न केवल ग्रहों के राजा हैं, बल्कि पंचदेव का भी हिस्सा हैं। कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। स्वास्थ्य लाभ के लिए इस दिन जल में पुष्प, कुमकुम और अक्षत डालकर सूर्योदय के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि यह यश, कीर्ति और कीर्ति प्रदान करता है। यह दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्य में निपुणता और सफलता मिलती है। संक्रांति के दिन स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। संक्रांति के दिन, लोग गंगा जी या किसी अन्य जलाशय में डुबकी लगाने का प्रयास करते हैं।
