अध्यात्म

Kanya Sankranti 2023: कन्या संक्रांति कल, जानिए क्या है इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Kanya Sankranti 2023 Date: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने में संक्रांति तिथि पड़ती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से साधक के सारे काम पूरे होते हैं। इस दिन स्नान, दान का भी खास महत्व है। कब है कन्या संक्रांति। जानें सही डेट। क्या है इसका महत्व।

Image

Kanya Sankranti 2023

Kanya Sankranti 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में कन्या संक्रांति का बहुत महत्व है। सनातन परंपरा में सूर्य के राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य हर राशि में एक महीने तक विचरण करते हैं। सू्र्य एक राशि में कम से कम एक महीने तक रहते हैं। इस बार सूर्य 17 सितंबर से कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिस दिन सूर्य राशि का परिवर्तन करते हैं उस दिन को कन्या संक्रांति के दिन से जाना जाता है। कन्या संक्रांति के दिन पवित्र स्नान और दान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं कन्या संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

कन्या संक्रांति 2023 डेट (Kanya Sankranti 2023 Date)

इस वर्ष कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2023, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिनविश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाती है। कन्या संक्रांति के दिन सूर्य मंत्रों का जाप करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

कन्या संक्रांति पुण्य काल- दोपहर के 1 बजे से शाम के 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

सूर्य का कन्या राशि में प्रेवश- दोपहर के 1 बजे 43 मिनट तक रहेगा।

स्नान का समय- सुबह 4 बजकर 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

कन्या संक्रांति महत्व

सूर्य न केवल ग्रहों के राजा हैं, बल्कि पंचदेव का भी हिस्सा हैं। कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। स्वास्थ्य लाभ के लिए इस दिन जल में पुष्प, कुमकुम और अक्षत डालकर सूर्योदय के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि यह यश, कीर्ति और कीर्ति प्रदान करता है। यह दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्य में निपुणता और सफलता मिलती है। संक्रांति के दिन स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। संक्रांति के दिन, लोग गंगा जी या किसी अन्य जलाशय में डुबकी लगाने का प्रयास करते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article