Kanjak Puja 2026 Date: कंजक कब है, 18 या 19 अक्टूबर- शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन की तारीख को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Kanjak Puja 2026 Date: शारदीय नवरात्र में कंजक कब है, 18 या 19 अक्टूबर? जानें अष्टमी-नवमी की सही तारीख, कन्या पूजन का समय और पूजा विधि।

Kanya Pujan 2026 Date: शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा? यह सवाल इस बार बहुत से श्रद्धालुओं के मन में है। खासकर 18 और 19 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन बनी हुई है। पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी और महानवमी की पूजा का संयोग बन रहा है। इसलिए अष्टमी पर कंजक पूजन करने वाले श्रद्धालु 19 अक्टूबर की सुबह कन्याओं को भोजन करा सकते हैं। वहीं नवमी तिथि 20 अक्टूबर को भी रहेगी। आइए जानते हैं कन्या पूजन की सही तारीख, अष्टमी-नवमी का समय और कंजक पूजन की विधि।

kanjak kab hai 2026, kanya pujan kab hai 2026

शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन कब है (AI Image)

कंजक कब है 2026 में, 18 या 19 अक्टूबर

शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस साल 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हुई है। इस बार नवरात्र की अष्टमी और नवमी को लेकर विशेष स्थिति बन रही है। दरअसल, 18 अक्टूबर को सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि इसी दिन सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी। लेकिन उदया तिथि के अनुसार महाअष्टमी का पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

End of Feed