Kamika Ekadashi 2024 Parana Time (कामिका एकादशी व्रत पारण समय 2024): इस साल कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई को रखा गया और इसका पारण 1 अगस्त को किया जाएगा। शास्त्रों अनुसार किसी भी व्रत का पारण काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है। एकादशी व्रत की बात करें तो इसका पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। यहां आप जानेंगे कामिका एकादशी व्रत का पारण समय और विधि।
Kamika Ekadashi Parana Time 2024
कामिका एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Kamika Ekadashi Vrat Parana Time 2024)
कामिका एकादशी व्रत का पारण समय 1 अगस्त 2024 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 03 बजकर 28 मिनट का है।
कामिका एकादशी व्रत पारण विधि (Kamika Ekadashi Vrat Parana Vidhi In Hindi)
एकादशी व्रत का पारण करने के लिए द्वादशी तिथि में ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान कर पूजा की तैयारी करें। सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद भोग लगाएं और अंत में आरती करें। फिर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन इत्यादि चीजों का दान करें। भूखे को भोजन खिलाएं। इसके बाद अपना उपवास खोल लें। इस विधि से व्रत का पारण करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है।
