कब, कहां और कैसे होगा भगवान कल्कि का जन्म, जानिए अभी कितने साल हैं शेष

Kalki Jayanti 2026 : सावन के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को ही भगवान श्रीहरिविष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे। इसके बाद ही कलयुग का अंत होगा। आइए जानते हैं कि अभी कल्कि अवतार में कितने दिन शेष हैं।

Kalki Jayanti 2026: सावन माह शुक्ल षष्ठी के दिन भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार माने जाने वाले भगवान कल्कि की जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह अवसर 18 अगस्त को पड़ी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान कल्कि का अवतार अभी होना बाकी है। कल्कि जयंती उनके भविष्य में होने वाले अवतार की स्मृति और प्रतीक्षा से जुड़ा पर्व है।

Kalki Jayanti 2026  कब जन्म लेंगे भगवान कल्कि

कब जन्म लेंगे भगवान कल्कि

भगवान कल्कि को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका जन्म कब होगा, कहां होगा, उनके माता-पिता कौन होंगे और आखिर कलियुग में अभी कितना समय बाकी है? इन सवालों का जवाब हिंदू धर्मग्रंथ श्रीमद्भागवत महापुराण में स्पष्ट रूप से है। वहीं, कल्कि पुराण में उनके स्वरूप और जीवन से जुड़ी कथा का विस्तार मिलता है।

End of Feed