Kali Puja 2024 Date: साल 2024 में कब मनाई जाएगी काली पूजा, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kali Puja 2024 Date: हिंदू धर्म में काली पूजा के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। काली पूजा माता काली को समर्पित होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल काली पूजा कब मनाई जाएगी।

Kali Puja 2024 Date: देवी काली को हिंदू धर्म में बहुत ही पू्जनीय माना जाता है। काली पूजा में माता काली की पूजा की जाती है। काली पूजा खासतौर पर बंगाल में मनाई जाती है। काली पूजा को श्यामा और महानिषि पूजा के नाम से भी जाना जाता है। ये पूजा कार्तिक महीने की अमावस्या की रात को की जाती है। काली पूजा तंत्र साधना के लिए भी खास मानी जाती है। काली पूजा के दिन माता काली की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। माता काली की पूजा करने से साधक को शक्ति और भक्ति की प्राप्ति होती है। माता काली की पूजा करने से काल का नाश होता है और अकाल मृत्यु के भय से भी मुक्ति होती है। ऐसे में आइए जानें इस साल काली पूजा किस दिन मनाई जाएगी।

Kali Puja 2024 Date (काली पूजा 2024 में कब है)

काली पूजा का त्योहार हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। ये पूजा निशीता काल में की जाती है। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 1 नवंबर को 12 बजकर 28 मिनट पर होगा। काली पूजा मध्यरात्रि में होती है, इसलिए इस साल काली पूजा 31 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed