Kalashtami October 2025 Date: आज कालाष्टमी है क्या? जानें सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और विधि

Kalashtami October 2025 Date: कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र रूप भैरव बाबा की पूजा के लिए समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। अक्टूबर में कालाष्टमी किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते है

Kalashtami October 2025 Date: हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाया जाता है। ये पर्व काल भैरव को समर्पित है। भगवान भैरव, भगवान शिव का उग्र रूप हैं और वे समय, भय, तंत्र, और रक्षक देवता के रूप में पूजे जाते हैं। यह दिन नकारात्मक शक्तियों, शत्रु बाधा, भय, और कष्टों से मुक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। भैरव बाबा की कृपा से व्यक्ति को मानसिक शांति, सुरक्षा और विजय की प्राप्ति होती है। अक्टूबर महीने की कालाष्टमी कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

अक्टूबर 2025 की कालाष्टमी कब है (pic credit: canva)

कब है कालाष्टमी? (Kalashtami 2025 Date)-

वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर अष्टमी तिथि का समापन होगा। 13 अक्टूबर को कालाष्टमी मनाई जाएगी।

End of Feed