Kalashtami 2026 Date: साल 2026 की पहली कालाष्टमी कब है? 10 या 11 जनवरी, जानिए सही तिथि और मुहूर्त

Kalashtami 2026 Date and Muhurat: हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान भैरव का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि कालाष्टमी पर भगवान भैरव का पूजन करने भय, बाधा और शत्रु का नाश होता है। साल 2026 में पहली कालाष्टमी कब पड़ रही है। इसको लेकर थोड़ा कंफ्यूजन व्याप्त है। आइए जानते हैं कि साल 2026 की पहली कालाष्टमी कब है।

Kalashtami 2026 Date and Muhurat: कालाष्टमी भगवान कालभैरव की पूजा का विशेष दिन है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को यह व्रत रखा जाता है। इस दिन कालभैरव की पूजा से भय, बाधा, शत्रु और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। साल 2026 की पहली कालाष्टमी को लेकर 10 या 11 जनवरी में कन्फ्यूजन है। साल 2026 की पहली कालाष्टमी माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पड़ेगी। यह कब है? आइए पंचांग के आधार पर सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि जानते हैं।

कालाष्टमी कब है

कालाष्टमी कब है?

2026 की पहली कालाष्टमी की सही तिथि

पंचांग के अनुसार, माघ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 10 जनवरी 2026 शनिवार सुबह 8:23 बजे शुरू होकर 11 जनवरी रविवार सुबह 10:20 बजे समाप्त होगी। कालाष्टमी की पूजा रात के समय निशिता काल में शुभ मानी जाती है। इसमें उदया तिथि का नियम नहीं लागू होता है। इस कारण साल 2026 की पहली कालाष्टमी की पूजा 10 जनवरी को ही की जाएगी। इस दिन व्रत और पूजा करना फलदायी रहेगा।

End of Feed