27 या 28 मार्च - नवरात्रि कलश विसर्जन कब होगा, नवरात्र कलश विसर्जन डेट एंड टाइम मार्च 2026, कलश विसर्जन कब और कैसे करते हैं

kalash visarjan muhurat 2026 Navratri March (चैत्र नवरात्रि कलश विसर्जन शुभ मुहर्त मार्च 2026): नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। और अंतिम नवरात्र पर हवन करने के बाद इस कलश का विसर्जन किया जाता है। यहां देखें कि 27 या 28 मार्च में से चैत्र नवरात्रि 2026 का कलश विसर्जन कब होगा। नोट करें मार्च नवरात्र कलश विसर्जन डेट एंड टाइम 2026। साथ ही देखें नवरात्र का कलश विसर्जन कब और कैसे करते हैं।

kalash visarjan muhurat 2026 Navratri March (चैत्र नवरात्रि कलश विसर्जन शुभ मुहर्त मार्च 2026): चैत्र नवरात्रि का समापन जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही जरूरी होता है सही समय पर कलश विसर्जन और पारण करना। नवरात्र के पहले दिन शुभ समय में कलश स्थापना होती है और अंतिम नवरात्र पर हवन और कन्या पूजन के साथ ही कलश का विसर्जन भी किया जाता है। यहां देखें कि मार्च 2026 नवरात्रि में कलश विसर्जन का समय कितना है। नोट करें कि 27 या 28 मार्च - नवरात्रि कलश विसर्जन कब होगा मार्च 2026 में। आगे इस लेख में ये भी जानें कि अगर कलश का विसर्जन ना कर सकें तो क्या करें।

kalash visarjan muhurat 2026 Navratri March

चैत्र नवरात्रि कलश विसर्जन शुभ मुहूर्त मार्च 2026

नवरात्र कलश विसर्जन मार्च 2026 डेट

मार्च 2026 के चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 1:50 बजे से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के कारण 26 मार्च को ही अष्टमी मनाई जाएगी। इसके बाद नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यही वजह है कि राम नवमी और श्री राम जन्मोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। व्रत का समापन (पारण) हमेशा हवन और कलश विसर्जन के बाद ही किया जाता है। ऐसे में जो लोग अष्टमी को हवन करके व्रत खोलेंगे, वे नवरात्र कलश विसर्जन 26 मार्च को करेंगे। वहीं जो लोग नवमी को व्रत का पारण-हवन करेंगे, वे 27 मार्च को शुक्रवार के दिन नवरात्र कलश विसर्जन करेंगे।

End of Feed