कल क्या है 14 अप्रैल 2026 को, कल कौन सा व्रत है, कल कौन सा त्योहार है, कल की तिथि और दिन विशेष

kal kya hai 14 April 2026: कल यानी 14 अप्रैल को बैसाखी, सोलर नव वर्ष, जुड़ शीतल, नेपाली नया साल जैसे पर्व हैं। कल आंबेडकर जयंती भी है। जानें कल कौन सा व्रत है। कल का दिन विशेष।

kal kya hai 14 April 2026: 14 अप्रैल 2026 का दिन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक चेतना के लिहाज़ से बेहद खास रहने वाला है। यह तारीख कई धार्मिक व्रत-त्योहारों, ऐतिहासिक स्मृतियों और नए आरंभ का संदेश लेकर आ रही है। एक ही दिन आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti), बैसाखी, मेष संक्रांति, नेपाल नववर्ष, जुड़ शीतल, और वरुथिनी एकादशी पारण जैसे महत्वपूर्ण अवसर मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं इस दिन की तिथि (Kal kya hai), महत्व और विशेषता।

kal kya hai 14 april 2026, ambedkar jayanti photo

कल क्या है 14 अप्रैल, मंगलवार को (AI Image)

कल क्या है 14 अप्रैल, मंगलवार को

हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। यह दिन मंगलवार है। द्वादशी तिथि भगवान विष्णु की उपासना के लिए शुभ मानी जाती है और एकादशी व्रत रखने वाले भक्त इसी दिन पारण करके अपना व्रत पूर्ण करते हैं।

End of Feed