अध्यात्म

कैसे होते हैं महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग, जानिए इनके स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में सबकुछ

Mulank 5 Ke Log Kaise Hote Hain : अंकज्योतिष के अनुसार महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग बदलाव को जल्द ही स्वीकार कर लेते हैं। इनमें कई खूबियां पाई जाती हैं।

Image

Mulank 5 Ke Log Kaise Hote Hain कैसा होता है मूलांक 5 वालों का स्वाभाव

Mulank 5 Ke Log Kaise Hote Hain : अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी बुध होता है, जिसे बुद्धि, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन और तेज दिमाग का कारक माना जाता है।

यही कारण है कि मूलांक 5 वाले लोग बेहद स्मार्ट, तेज-तर्रार और हर स्थिति को जल्दी समझने वाले होते हैं। ये लोग बदलाव को जल्दी स्वीकार करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा नए रास्ते तलाशते रहते हैं। आइए जानते हैं इन लोगों में क्या खूबियां पाई जाती हैं।

कैसा होता है इनका स्वभाव (Nature of Mulank 5 People)

मूलांक 5 वाले लोगों का स्वभाव काफी मिलनसार और आकर्षक होता है। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां अपने व्यवहार और बातचीत से लोगों को प्रभावित कर लेते हैं।

इनमें नई चीजें सीखने की जबरदस्त इच्छा होती है और ये एक ही काम में लंबे समय तक बंधकर रहना पसंद नहीं करते। इन्हें बदलाव पसंद होता है और ये हर परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं। हालांकि कभी-कभी ये लोग जल्दबाजी में फैसले ले लेते हैं, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है। इनका मन भी थोड़ा चंचल होता है, इसलिए इन्हें स्थिरता बनाए रखने की जरूरत होती है।

मूलांक 5 वालों की 5 जबरदस्त खूबियां

तेज दिमाग और समझदारी

बुध के प्रभाव से इनकी सोचने और समझने की क्षमता बहुत तेज होती है। ये किसी भी स्थिति का जल्दी आकलन कर लेते हैं और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।

बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल

ये लोग अपनी बात को बहुत अच्छे तरीके से सामने रखते हैं। इनके बोलने का तरीका प्रभावशाली होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी बात मान लेते हैं।

एडजस्ट करने की क्षमता

मूलांक 5 वाले लोग हर माहौल में खुद को ढाल लेते हैं। चाहे नई जगह हो या नई परिस्थिति, ये जल्दी एडजस्ट कर जाते हैं।

रिस्क लेने का साहस

ये लोग जीवन में जोखिम लेने से नहीं डरते। नई-नई चीजों को ट्राई करना और एक्सपेरिमेंट करना इन्हें पसंद होता है।

सोशल और फ्रेंडली नेचर

इनका स्वभाव काफी फ्रेंडली होता है, जिससे इनकी फ्रेंड सर्कल बड़ी होती है। ये लोगों के साथ आसानी से जुड़ जाते हैं।

करियर और धन (Career and Finance)

मूलांक 5 वाले लोग उन क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां कम्युनिकेशन, दिमाग और क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। ये लोग मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, लेखन, पत्रकारिता, बिजनेस, टूरिज्म, पब्लिक रिलेशन आदि में ज्यादा सफल होते हैं। ये लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। पैसों के मामले में ये लोग जल्दी कमाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन खर्च भी उतनी ही तेजी से करते हैं। इसलिए इन्हें सेविंग पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

लव लाइफ और रिलेशनशिप (Love and Relationships)

मूलांक 5 वाले लोग प्यार के मामले में काफी रोमांटिक और एक्सप्रेसिव होते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करते हैं और रिश्ते को दिलचस्प बनाए रखते हैं।

हालांकि इनका चंचल स्वभाव कभी-कभी रिश्तों में अस्थिरता ला सकता है। इन्हें रिश्तों में संतुलन और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर ये लोग सच्चे दिल से किसी रिश्ते को निभाएं, तो ये बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।

कैसी होती है इनकी हेल्थ?

इनका स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है, लेकिन मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण समस्या हो सकती है। खासतौर पर नर्वस सिस्टम, स्किन और पेट से जुड़ी परेशानियों का ध्यान रखना चाहिए। नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान से ये लोग स्वस्थ रह सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 5 वाले लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और किसी भी काम को सोच-समझकर करना चाहिए। इसके साथ ही, इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए और एक लक्ष्य तय करके उसी पर फोकस करना चाहिए। अगर ये लोग अपने चंचल स्वभाव को थोड़ा नियंत्रित कर लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article