Kajari Teej Mantra 2023: कजरी तीज के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मनवांछित फल का मिलेगा वरदान

Kajari Teej Mantra 2023: कजरी तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती हैं। कजरी तीज के दिन किन मंत्रों का जाप करें। यहां पढ़ें मंत्र।

Kajari Teej Mantra 2023: कजरी तीज का व्रत हर साल भादव मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। कजरी तीज को सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और उनके मंगल की कामना करती हैं। इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत की जाती है। जो भी कुंवारी कन्या कजरी तीज का व्रत रखती हैं उनको मनचाहा वर मिलता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। माता गौरी को श्रृंगार अर्पित करें। आइए जानते हैं कजरी तीज के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Kajari Teej Mantra 2023

Kajari Teej Mantra 2023

इन खास मंत्रों का करें जाप

ॐ साम्ब शिवाय नमः

ॐ गौर्ये नमः

ॐ उमा महेश्वराय नम:

ॐ गौरीशंकराय नमः

ॐ नमो भगवाते वसुदेवाय

ॐ शनिदेवाय नमः।

कजरी तीज पूजा शुभ समय

कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 7:57 बजे से सुबह के 9:31 बजे तक है। रात के समय पूजा करने का शुभ समय 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट के बीच है। इस बीच में चांद की पूजा करना शुभ होगा।

End of Feed