Kajari Teej 2023 Date : क्यों मनाया जाता है कजरी तीज का त्योहार, सुहागिनों के लिए होता है खास

Kajari Teej 2023 Date : हिंदू परंपरा में कजरी तीज के व्रत का खास महत्व है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। कजरी तीज क्यों मनाया जाता है। सुहागिनों के लिए व्रत इतना खास क्यों है। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Kajari Teej 2023 Date : भाद्रपद मास की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस महीने में आने वाले तीज- त्योहारों के सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार आते हैं। इन्ही में से एक व्रत है कजरी तीज का व्रत। इस बार कजरी तीज का त्योहार 2 सितंबर 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता गौरी का विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कजरी तीज का व्रत क्यों किया जाता है।

Kajari Teej 2023

Kajari Teej 2023

क्यों मनाया जाता है कजरी तीज

हिंदू पंचांग के अनुसार कजरी तीज भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार ये व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा। इस व्रत को खासतौर पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहारी की महिलाएं करती हैं। पौराोणिक कथा के अनुसार कजरी तीज का सबसे पहला व्रत माता पार्वती ने किया था। माता पार्वती के व्रत और तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव में उन्हें अपनी पत्नि के रूप में स्वीकारा था। तभी से सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज का व्रत करने लगीं। कजरी तीज के व्रत को केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं करती बल्कि कुंवारी कन्या भी मनचाहा वर पाने के लिए कजरी तीज का व्रत रखती हैं। कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। करवाचौथ की तरह ही कजरी तीज के दिन भी शाम को चंद्रमा का अर्ध्य दिया जाता है। अर्ध्य देने के वाद भी स्त्रियां अपना उपवास खोलती हैं।

सुहागिनों के लिए क्यों है खास

कजरी तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सभी सुहागिनें ब्रह्म मूर्त में उठकर स्नान कर के शिव का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेती हैं। पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं। कुंवारी लड़किया भी कजरी तीज का व्रत रख सकती हैं। जो भी कुंवारी लड़किया कजरी तीज का व्रत सच्चे मन से करती हैं उन्हें शिव जी से मनचाहे वर की प्राप्ति को वरदान मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि कजरी तीज का व्रत करने से माता पार्वती के द्वारा सुहागिन स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है।

End of Feed