Sawan 2024: हिंदू धर्म में हर महीने के अपना महत्व है। हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन यानी श्रावण का होता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अराधना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। इस महीने के महादेव के भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है। कहते हैं कि सच्ची श्रद्धा से अगर भगवान शिव की उपासना की जाए तो सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना?
साल 2014 में सावन का महीना सोमवार, 22 जुलाई से शुरू होगा। वहीं, 19 अगस्त को ये महीना खत्म हो जाएगा। साल 2024 में सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सावन से हो रही है, यही कारण है कि इस साल का सावन बेहद खास है।
सावन के सोमवार की लिस्ट
साल 2024 में सावन में 5 सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत आएंगे। सावन का पहला सोमवार, 29 जुलाई को, दूसरा सोमवार 5 अगस्त, तीसरा सोमवार 12 अगस्त को, चौथा सोमवार 19 अगस्त और पांचवां सावन सोमवार व्रत के साथ समाप्त होगा।
क्या होगी सावन के शिवरात्रि 2024 की डेट?
सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, शिवरात्रि सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि के दिन मनाई जाती है। साल 2024 में सावन शिवरात्रि 2 अगस्त दोपहर, 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और 3 अगस्त दोपहर, 3 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी।
